Toss Result - दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है
![]() |
| DC VS RR |
Rajasthan Royals (RR) vs Delhi Capitals (DC) IPL 2021 T20 Live Score: आईपीएल सीजन 14 के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला अपना पहला मैच हार चुकी राजस्थान रॉयल्स के साथ है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
आईपीएल टूर्नामेंट में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का कुल 22 बार आमना-सामना हुआ है. इसमें दोनों ने 11-11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. हालांकि, पिछले कुछ मैचों में दिल्ली का राजस्थान पर दबदबा रहा है. दिल्ली के खिलाफ पिछले सभी 5 मुकाबलों में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है.
Rajasthan Royals XI: राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
![]() |
| DC VS RR |
शिवम दुबे
मनन वोहरा
संजू सैमसन (कप्तान)
राहुल तेवतिया
जोस बटलर
डेविड मिलर
रियान पराग
क्रिस मॉरिस
जयदेव उनादकट
मुस्ताफिजुर रहमान
चेतन सकारिया
आज का यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत मिली थी.इस मैच में शानदार गेंदबाजी और पृथ्वी शॉ व शिखर धवन की दमदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई थी. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया था और टीम के कप्तान संजू समैसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक भी ठोका था.
इसके बावजूद राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा. आज के मुकाबले में डेविड मिलर या लियाम लिविंग्स्टोन की टीम (प्लेइंग इलेवन) में एंट्री हो सकती है. राजस्थान के लिए परेशानी की बात उनके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का चोटिल होना है जो मैदान से बाहर हैं और वह कब तक वापसी करेंगे यह कहना मुश्किल है. स्टोक्स भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
![]() |
| MARCOUS STOINIS |
राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स बाएं हाथ की ऊंगली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को टीम के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान उनकी ऊंगली चोटिल हो गई थी. चोट के कारण ही स्टोक्स ने सिर्फ 1 ओवर की गेंदबाजी की थी.




0 Comments